-
महेंद्रगढ़: ब्राह्मण सभा के सौजन्य से महेंद्रगढ़ शहर में सर्व समाज जन जागरण यात्रा का आयोजन किया गया। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घर-घर दीप जलाने के लिए सर्व समाज द्वारा सैनी सभा से यात्रा का शुभारंभ किया गया और ब्राह्मण सभा में इसका समापन किया गया।