-
अमृतसरः श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने UK के साउथॉल के रहने वाले पंजाबी मूल के अर्शदीप सिंह और उनके पिता जगदीप सिंह और माता बीबी गगनदीप कौर को लंबे समय के बाद UK एयर फोर्स में सिख फ्लाइट लेफ्टिनेंट का ऊंचा रैंक हासिल करने पर बधाई दी.