-
नेशनल डेस्क: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को जेईई मेन 2025 (बी.ई./बी.टेक) पेपर 1 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल, 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है। जेईई मेन 2025 को दो सत्रों में आयोजित किया गया था – जनवरी और अप्रैल। दोनों सत्रों में भारी संख्या में छात्र शामिल हुए.