-
आरा: बिहार के हेमतपुर गांव में एक जीप चालक संतोष सिंह ने बहादुरी की मिसाल पेश की। पेट में गोली लगने के बावजूद उन्होंने अपने वाहन में सवार 15 यात्रियों की सुरक्षा करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। फिलहाल संतोष सिंह आरा के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं।.