-
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर 10 जून से रांची स्थित जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम परिसर में ‘झारखंड टी20 क्रिकेट लीग’ का आगाज होगा। बीसीसीआई की गाइडलाइन के अनुसार, यह आयोजन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराया जा रहा है। 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे।.