-
भुवनेश्वर: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक पति को अपनी पत्नी का शव बाइक पर रखकर घर ले जाना पड़ा, क्योंकि अस्पताल से न तो एंबुलेंस मिली और न ही शव वाहन की व्यवस्था हो सकी।.