-
नयी दिल्ली: स्टेनलेस स्टील विनिर्माता जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) ने चीन समेत चुंनिदा देशों से इस्पात उत्पादों के बढ़ते आयात पर लगाम लगाने के लिए सरकार से हस्तक्षेप की अपील की है। जेएसएल के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा कि चीन और कुछ अन्य देश घरेलू बाजार में जमकर अपने उत्पाद भेज रहे हैं।.