-
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तराखंड के जोशीमठ में एक बड़ी त्रासदी के बावजूद सरकार अभी भी नींद से नहीं जागी है। साथ ही उन्होंने मांग की कि प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इतनी बड़ी त्रासदी जोशीमठ में.