-
बेंगलूर: भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ओमान के मस्कट में पुरुष जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद वीरवार को बेंगलूर पहुंची। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर अपने महाद्वीपीय खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। इस जीत के साथ भारत ने अपना 5वां पुरुष जूनियर एशिया कप खिताब पक्का कर लिया.