-
अंताल्या : ज्योति सुरेखा वेनम और पदार्पण कर रहे ओजस देवताले की मिश्रित युगल जोड़ी ने शुक्रवार को यहां तीरंदाजी विश्व कप चरण एक में तीन आसान जीत के साथ कंपाउंड वर्ग के फाइनल में जगह पक्की की। इस जोड़ी के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के लिए दूसरा पदक पक्का हो गया।.