-
इंटरनेशनल डेस्क: नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। उन्होंने सबसे ज्यादा बार एवरेस्ट पर चढ़कर अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 56 वर्षीय पर्वतारोही रविवार सुबह 10:12 बजे 8,849 मीटर ऊंचे शिखर पर पहुंचे।.