-
बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरु हो गया।शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी हैं।कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पांच करोड़ 31 लाख 33 हजार 54 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राज्य में कुल 58,545 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.