-
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि कश्मीरी पंडितों को कश्मीर में वापस लौटने और बसने के लिए किसी राजनीतिक दल की मदद की जरूरत नहीं है क्योंकि घाटी के लोग खुद पंडितों की वापसी को आतुर हैं और वैसे ही एक साथ रहना चाहते है जैसे पहले.