-
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के बाहरी इलाके साल्ट लेक के सेक्टर पांच में एक परिसर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई जिसके बाद दमकल विभाग ने 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आशंका है कि रासायनिक कारखाना या फिर रासायनिक पदार्थों के गोदाम में आग लगी.