-
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 9 से 19 दिसंबर के बीच आयोजित बहु-देशीय रोड शो में निवेशकों ने प्रदेश में 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश का इरादा जताया। गौरतलब है कि सरकार ने फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के जरिए 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य तय किया है।.