-
प्रयागराज : गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हमलावर उत्तर प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों से ताल्लुक रखते हैं। लवलेश तिवारी बांदा, सनी सिंह हमीरपुर और अरुण मौर्य कासगंज का रहने वाला है। हैरानी की बात यह है कि तीनों के परिजनों ने हमलावरों से संबंधों से इनकार किया.