-
बरनाला: बरनाला के हंडियाया चौक पर उस समय तनावपूर्ण और अफरातफरी का माहौल बन गया, जब मानसा जाने की कोशिश कर रहे विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान यूनियनों के काफिलों को पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प, धक्का-मुक्की और आमना-सामना हुआ।.