-
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भाषा संस्थान में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर दो समूहों के बीच बृहस्पतिवार रात झड़प में कुछ छात्र घायल हो गये। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ छात्रों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक कथित वीडियो सामने आया है.