-
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में आतंकवादियों के एक आका की अचल संपत्ति मंगलवार को कुर्क कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, लाखों रुपये की यह संपत्ति गुलाम नबी डार के बेटे मुबाशिर अहमद की है जो कथित तौर पर पाकिस्तान में है।.