-
Lokesh Sharma Arrested : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा को सोमवार को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फोन टैपिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कई बार उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था।.