-
चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। विजिलेंस विभाग ने मनप्रीत बादल के खिलाफ जमीन आवंटन मामले में धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया था। मनप्रीत बादल के खिलाफ सभी एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।.