-
जालंधर: लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई कथित छेड़छाड़ के विरोध में दलित समाज की ओर से गुरुवार को जालंधर बंद रखा गया। बंद को कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन दिया है। इस दौरान शहर की विभिन्न जत्थेबंदियों और नगर निगम यूनियनों की ओर से रोष मार्च निकाला गया।.