-
श्रीनगर: स्थानीय पत्रकार माजिद हैदरी पर धमकी, आपराधिक साजिश और जबरन वसूली के लिए सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। माजिद हैदरी को पिछले हफ्ते अदालत के आदेश पर श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पीरबाग में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया.