-
महाराजगंज में मुख्यमंत्री ने लिया संकल्प, यूपी को बनाएंगे जीरो पॉवर्टी स्टेट। मुख्यमंत्री ने महाराजगंज में रोहिन बैराज का किया लोकार्पण, जनसभा को किया संबोधित। सीएम योगी ने 654 करोड़ की 629 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास। बोले योगी, वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम से जमीनों की लूट-खसोट और अवैध कब्जे पर लगेगी रोक। पहले की सरकारों के दौर में 'एक जनपद, एक माफिया' का दौर था, अब 'एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज'। मुसहर, वनटांगिया और थारू जैसी जनजातियों के गांवों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा। पहले त्योहारों पर डर का माहौल रहता था, लेकिन अब दंगाइयों ने दंगा करना छोड़ दिया।