-
शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मंडी-शिमला राजमार्ग का एक हिस्सा शनिवार को धंसने के कारण राज्य परिवहन की एक बस कुछ फुट नीचे गिर गई जिससे चार यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सड़क परिवहन निगम की बस में 12 यात्री बैठे थे और यह मंडी से शिमला जा रही थी.