-
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 961.42 अंक या 1.17 प्रतिशत गिरकर 81,287.19 और निफ्टी 317.90 अंक या 1.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,178.65 पर बंद हुआ। बिकवाली का सबसे अधिक दबाव रियल्टी और ऑटो शेयरों में देखा गया।.