-
Massive landslide Nagaland: नागालैंड के मोन जिले में रविवार सुबह भारी बारिश के बीच अचानक हुए भीषण भूस्खलन (लैंडस्लाइड) ने बड़ा नुकसान पहुंचाया। पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा, जिसकी चपेट में आने से 10 से 15 घर पूरी तरह मलबे में दब गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.