-
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद से जुड़ी एक महत्वपूर्ण याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई का आदेश दिया है। अब इस मामले में जनवरी 2025 में सुनवाई होगी। यह याचिका मस्जिद पक्ष द्वारा इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल की गई थी, जिसमें मथुरा शाही मस्जिद के अधिकार को लेकर दाखिल याचिकाओं को सुनवाई योग्य माना गया था।