-
प्रयागराज के रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन में उपलब्ध होगा त्रिवेणी का पावन जल। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की 1000 महिलाओं को दी गई जिम्मेदारी। मूंज की इकोफ्रेंडली डलियों में की जा रही है गंगा जल की पैकिंग। महाकुम्भ में भीड़ के चलते यात्रियों को गंगा जल उपलब्ध कराने के लिए शुरू हो रहा है स्टार्ट अप।