-
नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविॆद केजरीवाल ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक से पहले मंगलवार को यहां तमिलनाडु के अपने समकक्ष एम. के. स्टालिन से मुलाकात की हैं। सीएम केजरीवाल ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की.