-
जालंधर: डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले की धार्मिक महत्ता को देखते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारियों और महिला पुलिस की तैनाती, सुचारू निगरानी तथा ट्रैफिक व्यवस्था के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रबंध करने के निर्देश दिए।.