-
नई दिल्ली : मध्य दिल्ली में आपसी दुश्मनी के कारण एक नाबालिग ने 29 वर्षीय व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी और खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंच गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान राष्ट्रीय राजधानी के मुल्तानी ढांडा इलाके के निवासी अमित के रूप में हुई।.