-
करनाल। नगला चौक क्षेत्र से एक किशोरी के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है। परिवार ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी.