-
खेल डेस्क: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला गुरुवार को ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेला गया। रिंकू सिंह आईपीएल इतिहास में केकेआर की ओर से सर्वाधिक कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आंद्रे रसेल को सर्वाधिक कैच के मामले में पीछे छोड़ दिया.