-
करनाल। जीवन की संध्या में भी मां का आशीर्वाद नहीं बदलता। वृद्धाश्रम की चौखट पर बैठी मां आज भी अपने बच्चों की खुशियों के लिए दुआएं मांग रही है। आंखों में इंतजार है, लेकिन दिल में शिकायत नहीं। अपनों से दूर होकर भी मां की ममता यही कहती है — बच्चे जहां रहें, हमेशा खुश.