-
लुधियाना : नगर निगम की ओर से बुड्ढा दरिया की चौड़ाई कम कर उस पर सड़क बनाए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने सिंचाई विभाग और नगर निगम के अफसरों को तलब कर लिया है। एडीशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) राकेश कुमार ने दोनों विभागों से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए.