-
हरियाणा के नूंह में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला गांव बडवा का है, जोकि थाना रोजकमेव क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घटना के बाद से दोनों गांव के मध्य तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया.