-
चेन्नईः सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी 170वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जो एक सामाजिक संदेश देने के साथ ही काफी मनोरंजक होगी। फिलहाल इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसके निर्माण की घोषणा मार्च में की गई थी, जिसे लाइका प्रोडक्शंस बना रही है।.