-
चरखी दादरी बस स्टैंड चौकी पुलिस ने सैनीपुरा इलाके में दबिश देकर एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर की तलाशी के दौरान पुलिस को बेड के गद्दे के नीचे से 205 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी सोमपाल के खिलाफ शहर थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज.