-
राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को मोदी-मोदी के नारे के बीच समापन भाषण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह भाजपा सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि, ‘ऐसे ही मैं अपने सुख-वैभव के लिए जीने वाला व्यक्ति नहीं हूं। मैं बीजेपी सरकार का तीसरा टर्म, सत्ता भोग के लिए नहीं मांग रहा हूं। मैं राष्ट्र का संकल्प लेकर निकला हुआ व्यक्ति हूं।