-
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14 जनवरी को डेनमार्क के नए राजा फ्रेडरिक एक्सक को बधाई संदेश भेजा। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि कूटनीतिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 74 सालों में चीन-डेनमार्क संबंधों का विकास जारी रहा। विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल हुईं.