-
लखनऊ : यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 2025 में हुई थी, जिसे लेकर विवाद चल रहा था। अब हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीसीएस) को दोबारा मैरिट लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। यानी अब रिजल्ट दोबारा जारी किया जाएगा।.