-
महाराष्ट्र डेस्क : मुंबई एयरपोर्ट पर एक हैरान करने वाली घटना घटी, जहां एयरपोर्ट के टॉयलेट के डस्टबिन में एक नवजात बच्चे का शव मिला। यह घटना रात करीब 10:30 बजे की है। एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मी ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेजा।.