हिंदू धर्म में निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे विशेष और फलदायी माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु पूरे 24 घंटे तक अन्न और जल का त्याग कर भगवान विष्णु की आराधना करते हैं।
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। हर महीने शुक्ल और कृष्ण पक्ष में दो एकादशी आती हैं, जिनका धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही दृष्टि से बड़ा महत्व होता है।