-
Nitish Kumar Reddy: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर प्रातःकालीन भस्म आरती में सहभागिता कर ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। नीतीश कुमार रेड्डी ने तड़के ब्रह्म मुहूर्त में संपन्न होने वाली भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल से आशीर्वाद प्राप्त किया.