-
छपरा: बिहार में सारण जिला पुलिस ने कुख्यात इनामी अपराधी प्रणव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बुधवार को यहां बताया कि जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी कुख्यात वांछित अपराधी प्रणव सिंह उफऱ् नौटंकी को मुबारकपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है।.