-
लखनऊ: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष और वरिष्ठ संत महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक खराब हो गई है। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। यह पहली बार नहीं है जब उनकी तबीयत बिगड़ी.