-
Prime Minister Tour : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भुवनेश्वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29 नवंबर से ओडिशा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 नवंबर की रात को भुवनेश्वर पहुंचेंगे.