-
पुरीः ओडिशा के पुरी जिले में सोमवार को एक बस और एक निजी कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना आज सुबह पुरी-कोणार्क मरीन-ड्राइव रोड पर हुई।.