-
वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वन बिग ब्यूटीफुल बिल पर हस्ताक्षर किए। इसके साथ अब यह बिल एक कानून बन गया है। यह बिल प्रतिनिधि सभा के पारित किए जाने के एक दिन बाद आया, जिससे राष्ट्रपति ट्रंप के ऐतिहासिक कानून को अंतिम स्वीकृति मिल गई।.